ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फ्रेंचाइज़ी कृष की चौथी फिल्म कृष 4 को लेकर फैंस इन दिनों काफी उत्सुक हैं।
फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं और चाहते हैं कि यह फिल्म जल्द से जल्द बने। राकेश रोशन ने फिल्म की घोषणा भी कर दी है। हालांकि, इस बार राकेश रोशन के बजाय ऋतिक रोशन इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।
कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि ऋतिक और राकेश रोशन मिलकर स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। बहुत जल्द इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
कृष 4 के विलेन को लेकर नया अपडेट आया है। बॉलीवुड का एक खतरनाक विलेन इसमें मुख्य विलेन की भूमिका निभाने वाला है—जो कृष फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म ‘कोई मिल गया’ में निगेटिव किरदार निभा चुका है। हम बात कर रहे हैं रजत बेदी की।
लंबे समय बाद रजत बेदी ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सीरीज़ से बॉलीवुड में वापसी की है, और अब उनकी वापसी कृष फ्रेंचाइज़ी में भी होने जा रही है। इंस्टेंट बॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, रजत बेदी कृष 4 में विलेन बनेंगे और फिल्म में ऋतिक रोशन से टक्कर लेंगे। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
#krrish4 #RajatBedi #HrithikRoshan #movie #bollywoodupdatehindi
