बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।
वह पहली बार सलमान खान के साथ बैटल ऑफ गलवान फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसमें चित्रांगदा, सलमान खान की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी। चित्रांगदा कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और अब पहली बार उन्हें सलमान खान जैसे बड़े स्टार के साथ काम करने का मौका मिला है। हालांकि इससे पहले भी उन्हें एक बड़े स्टार के साथ काम करने का मौका मिलने वाला था, लेकिन एक गलती के कारण ऐसा नहीं हो पाया।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की हीरोइन बनने वाली थीं चित्रांगदा सिंह, लेकिन फोन नंबर बदलने की वजह से उन्हें शाहरुख के साथ काम करने का मौका नहीं मिल पाया। हाल ही में चित्रांगदा ने खुद इस बात का खुलासा किया। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में चित्रांगदा ने बताया कि शाहरुख खान की फिल्म चलते चलते के लिए मेकर्स ने उन्हें फाइनल कर लिया था। मेकर्स उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फोन नंबर बदलने के कारण वे उनसे संपर्क नहीं कर पाए।
इंटरव्यू में चित्रांगदा ने कहा कि शाहरुख खान ने खुद उन्हें बताया था कि चलते चलते के लिए उनकी तलाश की गई थी। चित्रांगदा बोलीं कि वह फिल्म नहीं कर पाईं क्योंकि उस समय वह काम से दूर हो गई थीं और अपना फोन नंबर बदल लिया था। उन्होंने कहा, “मैंने सात–आठ साल काम से ब्रेक लिया था। तब समझ आता है कि क्या खो दिया है।”
#ChitrangdaSingh #shahrukhkhan #BollywoodHindiNews #bollywoodlatestnews
