आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 850 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके ब्लॉकबस्टर हो गई है।
भारत–पाकिस्तान पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट के रोल में हैं, जो फिल्म के मुख्य हीरो हैं। वहीं अक्षय खन्ना रहमान डकैत के किरदार में हैं, जो फिल्म के मुख्य विलेन हैं। हालांकि रणवीर हीरो के रोल में हैं, लेकिन इस समय विलेन अक्षय खन्ना दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा छाए हुए हैं।
रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने जबरदस्त काम किया है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। फ़िल्म से जुड़े अक्षय खन्ना के कंटेंट भी इन दिनों ट्रेंडिंग में हैं। लोग उनके FA9LA गाने पर भी वीडियो बना रहे हैं और उनके डांस स्टेप भी कॉपी कर रहे हैं। अक्षय पर फिल्माए गए इस गाने पर अब तक लाखों वीडियो बन चुके हैं। और अब शिल्पा शेट्टी ने भी इस गाने पर अपना वीडियो बनाया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे FA9LA गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। शिल्पा अक्षय के डांस स्टेप कॉपी करते हुए बिल्कुल उनकी तरह ही डांस करती दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने अक्षय और पूरी कास्ट की तारीफ भी की और धुरंधर को एक देशभक्ति फिल्म बताया।
वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा— “फैन तो मिला नहीं, लेकिन मैं ही फैन हो गई हूँ… तो यह ट्रेंड करना बनता था। रणवीर सिंह, आपका समय आ गया… अंडरप्लेड, लेकिन फिर भी कैरेक्टर में पूरी तरह फिट। अक्षय खन्ना—ओएमजी! क्या ही कमाल का ऑरा! आर माधवन—आपसे बेहतर यह किरदार कोई निभा ही नहीं सकता था। संजय दत्त—हमेशा की तरह रॉकस्टार।
आगे शिल्पा शेट्टी ने लिखा ने धुरंधर को देशभक्ति फिल्म बताया। शिल्पा ने लिखा “और आदित्य धर, आप सचमुच एक विज़नरी हैं। आपने सबसे देशभक्तिपूर्ण फिल्मों में से एक बनाई है, जो मैंने लंबे समय में देखी है। धुरंधर की पूरी टीम को सलाम।”
#shilpashetty #fa9la #AkshayeKhanna #dhurandhar #bollywoodmovies
